कोविड-19 के कारण फंसे विदेशी नागरिकों का वीजा, ई-वीजा 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ऐसे विदेशी नागरिक जो दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 फैलने के कारण भारत में फंसे हुए हैं और भारतीय अधिकारियों द्वारा यात्रा प्रतिबंध के कारण फंसे हुए हैं और जिनके नियमित वीजा, ई-वीजा या ठहरने की शर्तें एक फरवरी (मध्यरात्रि) से लेकर 30 अप्रैल (मध्यरात्रि) के बीच खत्म हो रही हैं, उन्हें नि:शुल्क 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विदेशी नागरिक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।’’

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल सरकार ने कोविड-19 के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों का नियमित वीजा और ई-वीजा 30 अप्रैल तक नि:शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ऐसे विदेशी नागरिक जो दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 फैलने के कारण भारत में फंसे हुए हैं और भारतीय अधिकारियों द्वारा यात्रा प्रतिबंध के कारण फंसे हुए हैं और जिनके नियमित वीजा, ई-वीजा या ठहरने की शर्तें एक फरवरी (मध्यरात्रि) से लेकर 30 अप्रैल (मध्यरात्रि) के बीच खत्म हो रही हैं, उन्हें नि:शुल्क 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विदेशी नागरिक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।’’

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसके बाद से विदेशी नागरिक यहां फंसे हुए हैं।

किसी तरह का भ्रम दूर करने के लिए गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों को वाणिज्य दूतावासों की सेवाओं की 30 अप्रैल तक मंजूरी दी थी जो कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंध लगे होने से वर्तमान में भारत में ठहरे हुए हैं।

इससे पहले सरकार ने देश में रह रहे और कोरोना वायरस के कारण देश से बाहर नहीं निकल पाने वाले विदेशी नागरिकों का 15 अप्रैल तक नियमित वीजा और ई-वीजा बढ़ा दिया था।

लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने की संभावना को देखते हुए वीजा से छूट की अविध विस्तारित करने का निर्णय किया गया है।

इसका यह भी संकेत है कि 25 मार्च से रद्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 30 अप्रैल से पहले शुरू नहीं हो सकेंगी।

यात्रा प्रतिबंधों के कारण हजारों विदेशी नागरिक देश में फंसे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट