देश की खबरें | विस उपचुनाव: ‘इंडिया’ गठबंधन 13 में से 11 सीट पर आगे, एक-एक सीट पर भाजपा और जदयू को बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के उम्मीदवार शनिवार को विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 13 सीट में से 11 पर बढ़त बनाए हुए हैं।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के उम्मीदवार शनिवार को विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 13 सीट में से 11 पर बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार, जबकि बिहार की रूपौली सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा के सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु में उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था।

पंजाब में, जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के मोहिंदर भगत जीत की ओर अग्रसर हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर से 23,000 से अधिक मतों से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बगदाह और मानिकतला विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार क्रमश: कृष्णा कल्याणी, मुकुट नामी अधिकारी, मधुपर्णा ताहकुर और सुप्ति पांडे आगे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रायगंज में भाजपा दूसरे स्थान पर है और 21,393 मतों से पीछे है। राणाघाट दक्षिण में पार्टी 2,139 मतों, बगदाह में 8,278 मतों तथा मानिकतला में 3,041 मतों से पीछे है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की उम्मीदवार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा जबकि हरदीप सिंह बावा नालागढ़ सीट पर आगे हैं जबकि भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर में बढ़त बनाए हुए हैं।

देहरा में कमलेश ठाकुर भाजपा के होशियार सिंह से 6,115 मतों से आगे हैं, हमीरपुर में कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा भाजपा के आशीष शर्मा से 67 मतों से पीछे हैं तथा नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा भाजपा के के. एल ठाकुर से 3,078 मतों से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपब्ल्ध रूझानों के अनुसार, उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला और काजी निजामुद्दीन दोनों आगे हैं। बद्रीनाथ में भाजपा के राजेंद्र भंडारी 1,161 मतों से पीछे हैं, जबकि मंगलौर में बसपा के उबैद-उर रहमान दूसरे स्थान पर और भाजपा के करतार सिंह भड़ाना तीसरे स्थान पर हैं।

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ सीट पर कांग्रेस के धीरन शाह इनवती भाजपा के कमलेश प्रताप शाही से 4,048 मतों से आगे हैं, जबकि बिहार की रूपौली सीट पर जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह से 5,038 मतों से आगे हैं। तमिलनाडु में विक्रवांडी विधानसभा सीट पर द्रमुक के अन्नियुर शिवा पीएमके के अंबुमणि सी. से 10,734 मतों से आगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\