वायरस: ओडिशा सरकार अगले सात दिन में भुवनेश्वर में 5,000 नमूनों की जांच करेगी

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जांच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

जमात

भुवनेश्वर, 17 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का तेजी से पता लगाने के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अति संक्रमण वाले क्षेत्र में सरकार अगले सात दिन में 5,000 नमूनों की जांच करेगी।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जांच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे का सामना कर रहे तीन श्रेणी के लोगों के नमूने लिए जाएंगे।

पहली श्रेणी में विदेश की यात्रा करने वाले या देश में अति संक्रमित क्षेत्र की यात्रा करने वाले, फ्लू के लक्षण वाले और कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए और श्वास संबधी दिक्कतों या बीमारी से ग्रसित लोग हैं।

वहीं पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले और सफाई कर्मी दूसरी श्रेणी में शामिल हैं। इसके अलावा तीसरी श्रेणी में पहले से दूसरी बीमारियों से पीड़ित वरिष्ठ नागरिक हैं।

उन्होंने बताया कि ये जांच शिविर और मोबाइल वैन में की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर की जनसंख्या 10 लाख से ज्यादा है और अब तक ओडिशा के कुल संक्रमित 60 लोगों में से 46 यहीं के हैं। इसलिए शहर में व्यापक स्तर पर जांच की जरूरत है।

इस अभियान में उन्होंने लोगों से सहायता की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन तीन श्रेणी में आने वाले लोग अगर जांच का विरोध करेंगे तो सरकार को इसमें पुलिस को शामिल करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगर कोई कोविड-19 से संक्रमित पाया जाता है तो सरकार उसका हर संभव सर्वश्रेष्ठ इलाज करेगी।

मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार ने भुवनेश्वर से 1,958 नमूने लिए थे जिनमें से 2.4 फीसदी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट