ताजा खबरें | विरियाटो फर्नांडीज के बयान असंवैधानिक नहीं: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष पाटकर

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विरियाटो फर्नांडीज की संविधान को लेकर की गई टिप्पणी का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर ने बुधवार को बचाव किया और दावा किया कि उन्होंने कुछ भी असंवैधानिक नहीं कहा है।

पणजी, 24 अप्रैल दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विरियाटो फर्नांडीज की संविधान को लेकर की गई टिप्पणी का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर ने बुधवार को बचाव किया और दावा किया कि उन्होंने कुछ भी असंवैधानिक नहीं कहा है।

पाटकर ने संवाददाताओं से कहा कि फर्नांडीज उन गोवा वासियों की दोहरी नागरिकता का मुद्दा उठा रहे थे जिन्होंने पुर्तगाली पासपोर्ट अपना रखा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें फर्नांडीज के बयान को लेकर भाजपा की शिकायत के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

फर्नांडीज ने सोमवार को कहा कि 1961 में पुर्तगाली शासन से गोवा की आजादी के बाद यहां संविधान जबरन लागू किया गया था।

कांग्रेस उम्मीदवार के बयान पर विवाद खड़ा हो गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा ने इस बाबत निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की है। शिकायत के बारे में पूछे जाने पर पाटकर ने कहा, ‘‘हमें हमारे उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की कोई सूचना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विरियाटो ने कुछ भी असंवैधानिक नहीं कहा है। वह गोवा वासियों के लिए दोहरी नागरिकता का विषय उठा रहे थे जिन्होंने पुर्तगाली पासपोर्ट अपना रखा है।’’’

पाटकर ने कहा कि दोहरी नागरिकता का विषय पहली बार नहीं उठाया गया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘अतीत में भाजपा नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी यह मुद्दा उठाया था। क्या तब वह असंवैधानिक थे?’’

पाटकर ने दावा किया कि भाजपा के पास चुनाव प्रचार के दौरान उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस तरह के विवादों का सहारा ले रही है।

भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे ने मंगलवार को यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश वर्मा को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि फर्नांडीज का बयान ‘‘भारत के संविधान के खिलाफ विष वमन का स्पष्ट मामला है’’ और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

उन्होंने फर्नांडीज की उम्मीदवारी भी निरस्त करने की मांग की।

भाजपा नेता ने शिकायत में आरोप लगाया कि फर्नांडीज संविधान के खिलाफ नफरत भरे भाषण देने में शामिल हैं।

गोवा की दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान तीसरे चरण में सात मई को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\