जरुरी जानकारी | वर्जिन अटलांटिक को भारत में दिख रही हैं व्यापक संभावनाएं, दूसरी लंदन-मुंबई उड़ान अक्टूबर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में वृद्धि की संभावनाओं से उत्साहित ब्रिटिश एयरलाइन कंपनी वर्जिन अटलांटिक अक्टूबर, 2024 से मुंबई और लंदन को जोड़ने वाली एक अतिरिक्त दैनिक उड़ान शुरू करेगी।

बेंगलुरु, तीन अप्रैल भारत में वृद्धि की संभावनाओं से उत्साहित ब्रिटिश एयरलाइन कंपनी वर्जिन अटलांटिक अक्टूबर, 2024 से मुंबई और लंदन को जोड़ने वाली एक अतिरिक्त दैनिक उड़ान शुरू करेगी।

वर्जिन अटलांटिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शाई वीस ने बुधवार को कहा, “भारत संपन्न है... यहां ‘असीमित’ मांग है।”

एयरलाइन ने भारत में परिचालन 24 साल पहले शुरू किया था। कंपनी की फिलहाल लंदन के लिए दिल्ली से दो दैनिक उड़ानें हैं, जबकि एक-एक उड़ान मुंबई और बेंगलुरु से हैं। वर्जिन अटलांटिक के लिए उत्तरी अमेरिका और कैरेबियन के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में वीस ने कहा कि एयरलाइन लंदन से मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा अक्टूबर, 2024 में शुरू करेगी।

वर्जिन अटलांटिक ने लंदन से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा 31 मार्च को शुरू की है और पहली उड़ान यहां एक अप्रैल को उतरी। वीस ने कहा कि हम इंडिगो के साथ कोडशेयर साझेदारी को विस्तार देने पर विचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में भारी मांग है, जो कोविड-19 महामारी के बाद और मजबूत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\