IND vs SA 1st Test 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना

विश्व कप के निराशाजनक फाइनल को एक महीना बीत चुका है और इसकी टीस अब तक कायम है लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रविवार को यहां टेस्ट श्रृंखला के अभ्यास के दौरान बिना बातचीत किये पसीना बहाया क्योंकि वे जानते हैं कि आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली(Photo Credit: Twitter/X)

IND vs SA 1st Test 2023: सेंचुरियन, 24 दिसंबर विश्व कप के निराशाजनक फाइनल को एक महीना बीत चुका है और इसकी टीस अब तक कायम है लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रविवार को यहां टेस्ट श्रृंखला के अभ्यास के दौरान बिना बातचीत किये पसीना बहाया क्योंकि वे जानते हैं कि आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है. भारतीय क्रिकेट टीम 31 साल से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत सकी है और अपने करियर के अंतिम पड़ाव में कोहली और रोहित वो ही हासिल करना चाहेंगे जो कोई अन्य भारतीय टीम नहीं कर सकी है. कोहली परिवार के साथ छोटे ब्रेक के बाद लंदन से यहां पहुंचे हैं और रोहित विश्व कप के बाद तीन हफ्ते तक खुद को मीडिया से दूर रखने के बाद अभ्यास के दौरान थोड़े सहज दिखे. यह भी पढ़ें: इस मामले में ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में होगी सबकी निगाहें

दोनों ने अलग अलग नेट और मध्य पिच पर अभ्यास किया। एक घंटे से ज्यादा समय तक थ्रोडाउन का सामना भी किया. दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई जबकि दोनों ने बीच बीच में छोटे ब्रेक भी लिये. यह सब विश्व कप के दौरान अभ्यास सत्र से काफी अलग था क्योंकि तब ध्यान अपने अभ्यास और हंसी मजाक पर भी लगा होता था.

कोच राहुल द्रविड़ की नजरें मध्य नेट पर गड़ी थीं जहां केएल राहुल पैड लगाये मौजूद थे। कोना भरत ने पहले घंटे में विकेटकीपिंग ग्लव्ज नहीं पहने जिससे कोई शक नहीं रह गया कि विकेटकीपिंग कौन करेगा.स्लिप में खिलाड़ियों के साथ जब राहुल ने विकेटकीपिंग तो यह साफ हो गया और उनके साथ युवा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल मौजूद थे.

सुपरस्पोर्ट पार्क में सभी खिलाड़ियों ने तीन घंटे तक कड़ा अभ्यास किया. इस शांति के बीच रोहित का मजाकिया अंदाज बरकरार रखा जिन्होंने एक मशहूर ‘यूट्यूबर’ के साथ मजाक करते हुए कहा कि श्रृंखला कवर करने आये दूसरे पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए ‘तुम्हारे लिए चुनौती है क्योंकि अन्य भी यहां पर मौजूद हैं’

रोहित और जायसवाल सबसे पहले नेट पर पहुंचे, उन्होंने बारी बारी जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर की गेंदों का सामना किया. रोहित ने अश्विन की गेंद को स्वीप कर दिखाया कि जहां तक सलामी बल्लेबाजी का संबंध है तो उनमें कुछ नहीं बदला है. इसी दौरान कोहली भी आ गये और उन्होंने कोच द्रविड़ से थेाड़ी बातचीत की जो रोहित को बल्लेबाजी करते हुए देख रहे थे.

कुछ देर बाद कोहली पैड पहनकर थ्रोडाउन नेट पर आ गये जहां रोहित और जायसवाल भी कुछ देर में पहुंच गये. रोहित ने अपने युवा सलामी जोड़ीदार से पूछा, ‘‘तुझको पहले जाना है कि मैं जाऊं। ’’

एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद ने कप्तान से पूछा, ‘‘दादा आपके लिए कौन सा गेंदबाज रखें, दायें हाथ वाला या बायें हाथ वाला.’’

कप्तान को किसी से भी कोई परेशानी नहीं थी जिन्होंने नेट बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था.

दोनों ने अच्छा डिफेंस दिखाया, लेंथ पर काफी गेंद छोड़ीं और कभी कभार ड्राइव शॉट भी लगाये और एक दूसरे की बल्लेबाजी भी देखी.

बाद में रोहित जायसवाल और गिल को पुल शॉट लगाते हुए शरीर का संतुलन बनाने के बारे में बताते दिखे जिन्हें भविष्य के ‘रोहित-कोहली’ की जोड़ी कहा जाता है. अगले दो हफ्ते तक काफी कुछ दाव पर लगा होगा जिससे टीम अपने मुख्य कोच की तरह संजीदा दिखी जो विश्व कप के दौरान माहौल से बिलकुल अलग था.

कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और संभवत: गेराल्ड कोएत्जे के चार तेज गेंदबाजों के आक्रमण के खिलाफ भारत के बल्लेबाजी गहराई को कम करने की संभावना नहीं है जिससे यहां के तेज गेंदबाजों के मुफीद हालात में शार्दुल ठाकुर फिर से अश्विन को पछाड़ सकते हैं. पहले दिन बारिश का पूर्वानुमान है.

मुकेश कुमार ने भी नेट पर अच्छी गेंदबाजी की, हालांकि उनकी रफ्तार प्रसिद्ध कृष्णा से थोड़ी कम है। प्रसिद्ध की गेंदों से हालांकि ज्यादातर बल्लेबाजों को परेशानी नहीं हुई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड