खेल की खबरें | भारत के ओलंपिक मुक्केबाजी अभियान की शुरूआत करेंगे विकास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी विकास कृष्ण (69 किग्रा) शनिवार को यहां स्थानीय प्रबल दावेदार सेवोनरेट्स क्विंकी मेनसाह ओकाजावा के खिलाफ भारत के मुक्केबाजी ओलंपिक अभियान की शुरूआत करेंगे।

तोक्यो, 23 जुलाई अनुभवी विकास कृष्ण (69 किग्रा) शनिवार को यहां स्थानीय प्रबल दावेदार सेवोनरेट्स क्विंकी मेनसाह ओकाजावा के खिलाफ भारत के मुक्केबाजी ओलंपिक अभियान की शुरूआत करेंगे।

विकास रयोगोकू कोकुगिकान एरीना में होने वाली मुक्केबाजी स्पर्धाओं के शुरूआती दिन रिंग में उतरने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज होंगे, इसी वजह से उन्होंने उद्घाटन समारोह में नहीं जाने का फैसला किया।

भारतीय मुक्केबाजों को पदक दौर तक पहुंचने के लिये कई चुनौतीपूर्ण बाधाओं को पार करना होगा। 29 वर्षीय विकास अपने तीसरे और शायद अंतिम ओलंपिक में पदक जीतने के लिये बेताब होंगे।

उन्होंने सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं जिसमें विश्व चैम्पियनशिप पदक भी शामिल है। उन्होंने खेलों से पहले कहा था, ‘‘मैं इस समय पूरी तरह से तैयार हूं, इससे ज्यादा तैयार नहीं हो सकता। ’’

विकास के प्रतिद्वंद्वी ओकाजावा ने 2019 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था और इसी साल विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में भी पहुंचे थे।

अगर हरियाणा का मुक्केबाज पहले दौर की इस बाधा को पार कर लेता है तो राउंड 16 में उनका सामना क्यूबा के तीसरे वरीय रोनियल इग्लेसियास से होगा जो 2012 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व चैम्पियन हैं।

भारत के नौ मुक्केबाज खेलों में हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें गुरूवार को मुश्किल ड्रा मिला। मुक्केबाजी दल से 2016 रियो खेलों की निराशा की भरपायी करने की उम्मीद है जिसमें देश कोई पदक नहीं जीत सका था। भारत को मुक्केबाजों ने 2008 और 2012 में कांस्य पदक दिलाये थे।

शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) उन चार मुक्केबाजों में से एक हैं जिन्हें बाई मिली है जिससे वे प्री क्वार्टरफाइनल से ही अपना अभियान शुरू करेंगे। लेकिन पदक दौर की राह किसी के लिये भी आसान नहीं दिखती।

पंघाल 31 जुलाई को प्री क्वार्टर फाइनल में रिंग में उतरेंगे। उनकी भिड़ंत बोत्सवाना के मोहम्मद रजब ओतुकिले और कोलंबिया के हर्नी रिवास मार्टिनेज के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

मार्टिनेज रियो ओलंपिक में लाइट फ्लाईवेट में रजत पदक जीत चुके हैं।

रविवार को छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) अपना अभियान डोमिनिका की मिगुलिना हर्नानडेज के खिलाफ शुरू करेंगे। अपने दूसरे ओलंपिक पदक की कवायद में लगी मैरीकॉम अगले दौर में कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त लोरेना विक्टोरिया वेलेंसिया का सामना कर सकती हैं जो 2016 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और पैन अमेरिकी खेलों की चैम्पियन हैं।

एशियाई खेलों के पूर्व कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को भी पहले दौर में बाइ मिली है। वह ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के पहले सुपर हैवीवेट मुक्केबाज हैं।

महिलाओं के वर्ग में लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) को भी बाइ मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू