खेल की खबरें | विकास ठाकुर ने स्वर्ण और वेंकट राहुल रगाला ने कांस्य जीतकर राष्ट्रमंडल के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय भारोत्तोलक विकास ठाकुर और वेंकट राहुल रगाला ने यहां सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरूष 96 किग्रा वर्ग में रविवार को क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई किया।

सिंगापुर, 27 फरवरी भारतीय भारोत्तोलक विकास ठाकुर और वेंकट राहुल रगाला ने यहां सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरूष 96 किग्रा वर्ग में रविवार को क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई किया।

भारत ने इस तरह प्रतियोगिता में अपना अभियान आठ पदकों से समाप्त किया जिसमें छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट कटाया जिसमें ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू भी शामिल हैं जिन्होंने अपने नये 55 किग्रा वजन वर्ग में क्वालीफाई किया।

ठाकुर ने कुल 339 किग्रा (155 किग्रा + 188 किग्रा) का वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया जिसमें केवल तीन भारोत्तोलक ही हिस्सा ले रहे थे।

वहीं 85 किग्रा वर्ग में मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन रगाला 328 किग्रा (146 किग्रा + 188 किग्रा) के प्रयास से तीसरे स्थान पर रहे।

आस्ट्रेलिया के रिज बरेडो ने 336 किग्रा (149 किग्रा + 187 किग्रा) के वजन से रजत पदक जीता।

सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

टूर्नामेंट के प्रत्येक वजन वर्ग से शीर्ष आठ भारोत्तोलक सीधे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट