देश की खबरें | विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘कांग्रेस को वोट देने का मतलब इसे कूड़ेदान में डालना"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की इंदौर-1 सीट से आगामी विधानसभा चुनावों के मैदान में उतरे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब अपने वोट को घरों में रखे जाने वाले कूड़ेदान में डालना है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ अक्टूबर मध्यप्रदेश की इंदौर-1 सीट से आगामी विधानसभा चुनावों के मैदान में उतरे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब अपने वोट को घरों में रखे जाने वाले कूड़ेदान में डालना है।

कांग्रेस ने विजयवर्गीय के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि दंभ में डूबे विजयवर्गीय मतदाताओं का लगातार अपमान कर रहे हैं जिसका जवाब उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा।

विजयवर्गीय ने इन चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले रविवार रात इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज देश, प्रदेश और शहर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जरूरत है। देश, प्रदेश और शहर में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब क्या है?"

भाजपा महसचिव ने श्रोताओं से पूछे गए इस सवाल का खुद ही जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब इसे घर में रखे जाने वाले डस्टबिन (कूड़ेदान) में डालना है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को वोट देने का कोई फायदा ही नहीं है क्योंकि इस पार्टी को न तो विकास करना आता है, न ही उसे संस्कार और संस्कृति की चिंता है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ‘‘दंभ में डूबे विजयवर्गीय राजनीतिक मर्यादा का लगातार उल्लंघन करते हुए मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं । उन्हें इसका जवाब मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में देंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वाली कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है जिसने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट