देश की खबरें | लोक केरल सभा पर विवाद के बाद विजयन ने मीडिया की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के मीडिया संस्थानों के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोक केरल सभा के ‘‘अमेरिकी क्षेत्रीय सम्मेलन’’ के खिलाफ ‘‘बेबुनियाद झूठ’’ फैला रहे हैं और बेवजह का विवाद पैदा कर रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम, 11 जून केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के मीडिया संस्थानों के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोक केरल सभा के ‘‘अमेरिकी क्षेत्रीय सम्मेलन’’ के खिलाफ ‘‘बेबुनियाद झूठ’’ फैला रहे हैं और बेवजह का विवाद पैदा कर रहे हैं।

विजयन ने न्यूयॉर्क में प्रवासी केरलवासियों के सम्मेलन लोक केरल सभा के अमेरिकी क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मीडिया संस्थान झूठ फैलाकर राज्य का अपमान कर रहे हैं।

लोक केरल सभा के तीन दिवसीय कार्यक्रम में विजयन के पास खड़े होने या बैठने के लिए प्रवासियों से पैसे लिए जाने के आरोप लगने के कारण यह क्षेत्रीय सम्मेलन विवादों के घेरे में आ गया है।

विजयन ने कहा, ‘‘हमारे राज्य में कुछ लोगों ने इस सम्मेलन को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश की है। मीडिया का एक वर्ग भी इसका हिस्सा है, जिनमें कुछ ऐसे मीडिया संस्थान भी शामिल हैं, जो अपनी सर्वाधिक प्रति बिकने का दावा करते हैं। एक मीडिया संस्थान ने तो संपादकीय भी प्रकाशित किया है और इसके जरिये अपनी बीमार मानसिकता का परिचय दिया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब मैं यहां आया तो आप में से कई लोग मेरे पास आकर खड़े हुए। आपने यहां खड़े होने के लिए कितने पैसे दिए हैं?’’

उन्होंने कहा कि केरल में कुछ लोग ‘‘झूठी खबरें फैला रहे हैं कि आपने मेरे पास खड़े होने या बैठने के लिए लाखों रुपये दिए हैं।’’

विजयन ने कहा कि लोक केरल सभा का आयोजन पारदर्शी तरीके से हो रहा है और ऐसे सम्मेलनों के लिए प्रायोजकों का प्रबंध करना एक सामान्य बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, वे भी प्रायोजन के जरिये इस तरह के कार्यक्रम आयोदित करते हैं।’’

विजयन ने कहा कि जब लोक केरल सभा के कार्यक्रम केरल में होते हैं, तो राज्य सरकार इसका खर्च वहन करती है, लेकिन दुबई, लंदन या न्यूयॉर्क जैसे अन्य क्षेत्रों में होने वाले सम्मेलनों का खर्च आयोजक उठाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू