देश की खबरें | विजय होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार: टीवीके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए उसकी तरफ से पार्टी के संस्थापक एवं प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

चेन्नई, चार जुलाई तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए उसकी तरफ से पार्टी के संस्थापक एवं प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

इस संबंध में पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में एक विशेष प्रस्ताव पारित किया गया।

साथ ही, पार्टी ने अगले माह बड़े पैमाने पर एक राज्य सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। पार्टी ने विचारधारा का प्रसार करने के लिए गांवों में जनसभाएं आयोजित करने का फैसला किया है।

इस अवसर पर विजय ने कहा कि उनकी पार्टी कभी सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ओछी राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहती है। हमारे नीति के विरोधियों और विभाजनकारी ताकतों के साथ कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष गठबंधन नहीं होगा। मैं दृढ़ता से कहता हूं कि हमारा द्रमुक या भाजपा के साथ कोई गठजोड़ नहीं होगा।’’

साथ ही, उन्होंने चेन्नई के लिए परंदुर में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे स्थापित करने के प्रस्ताव पर द्रमुक सरकार की आलोचना की और कहा कि इस कदम से कई हजार परिवार बेघर हो जाएंगे और आसपास में कृषि पर भी बुरा असर पड़ेगा।

विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आलोचना करते हुए कहा कि वह परंदुर के लोगों से मिलने तक नहीं गए। उन्होंने कहा, ‘‘वे भी हमारे ही लोग हैं... अगर आप परंदुर क्षेत्र के लोगों से मिलने नहीं जाते, तो मैं उन्हें सचिवालय लाकर आपसे मिलवाने को तैयार हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड