जरुरी जानकारी | विजय माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने को चला आखिरी पैंतरा, ब्रिटेन में शरण की मांग का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय हेर-फेर के मामलों में भारत में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने के लिये आखिरी पैंतरा चल दिया है। माल्या के वकील ने शुक्रवार को ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान इसके संकेत दिये। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के पास शरण मांगने का आवेदन किया है।

लंदन, 23 जनवरी वित्तीय हेर-फेर के मामलों में भारत में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने के लिये आखिरी पैंतरा चल दिया है। माल्या के वकील ने शुक्रवार को ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान इसके संकेत दिये। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के पास शरण मांगने का आवेदन किया है।

भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध के खिलाफ माल्या (65) की याचिका को ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल खारिज कर दिया था। वह तब तक ब्रिटेन में रह सकता है, जब तक कि ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल उसे भारत भेजे जाने और भारत में धोखाधड़ी तथा मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की सुनवाई का सामना करने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं कर दें।

माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने दिवालाशोधन एवं कंपनी न्यायालय के उप न्यायाधीश नाइजल बार्नेट के द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हो रही सुनवाई में अलग से पूछे जाने पर कहा, ‘‘प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को बरकरार रखा गया है, लेकिन वह (माल्या) अब भी यहां है, क्योंकि आप जानते हैं कि उसके पास गृहमंत्री के समक्ष आवेदन करने का एक रास्ता बचा हुआ है।’’

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अभी तक सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध से पहले एक गोपनीय न्यायिक प्रक्रिया चल रही है।

इससे इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि माल्या ने शरण मांगने का आवेदन किया है।

हालांकि इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि शरण मांगने के आवेदन पर निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि उसने (माल्या ने) यह आवेदन कब किया। यदि उसने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह आवेदन किया होगा, तब इस पर उसे राहत मिलने की गुंजाइश नाममात्र की है।

ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में माल्या के द्वारा पैसे की निकासी की इजाजत मांगने की याचिका पर सुनवाई हो रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू