खेल की खबरें | विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक की रोमांचक जीत, मुंबई और महाराष्ट्र की बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मयंक अग्रवाल की नाबाद 139 रन की पारी से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां पंजाब को एक विकेट से हराया, जबकि मुंबई और महाराष्ट्र ने अपने-अपने मैचों में नौ विकेट के समान अंतर से जीत दर्ज की।

अहमदाबाद, 26 दिसंबर मयंक अग्रवाल की नाबाद 139 रन की पारी से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां पंजाब को एक विकेट से हराया, जबकि मुंबई और महाराष्ट्र ने अपने-अपने मैचों में नौ विकेट के समान अंतर से जीत दर्ज की।

हरियाणा ने एक अन्य मैच में झारखंड को 64 रन से हराया जबकि हैदराबाद में बारिश के कारण ग्रुप ई की टीमों केरल बनाम मध्य प्रदेश और बंगाल बनाम त्रिपुरा के मैच नहीं हो पाए और उन्हें अंक बांटने पड़े।

कप्तान अग्रवाल ने नाबाद 139 रन की पारी खेली जिससे कर्नाटक ने ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से अनमोलप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। उसके अन्य बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा (17), प्रभसिमरन सिंह (26), नेहल वढेरा (37), अनमोल मल्होत्रा ​​(42) और सनवीर सिंह (35) दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

इसके जवाब में कर्नाटक ने लगातार विकेट गंवाए लेकिन अग्रवाल ने एक छोर संभाले रखा और 127 गेंदों की अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाए, जिससे उनकी टीम ने नौ विकेट पर 251 रन बनाए।

मुंबई में ग्रुप सी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। उसने अरुणाचल को 32.2 ओवर में केवल 73 रन पर आउट कर दिया और इसके बाद 5.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की।

मुंबई की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने 18 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।

महाराष्ट्र ने भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ग्रुप बी के मैच में मेघालय को नौ विकेट से हरा दिया। मेघालय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन पर आउट हो गई। महाराष्ट्र ने 19.2 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

महाराष्ट्र की जीत के नायक सिद्धेश वीर रहे जिन्होंने पहले तीन विकेट लिए और बाद में 66 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए।

विजयनगरम में ग्रुप डी मुकाबले में विदर्भ ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज यश ठाकुर की शानदार गेंदबाजी से विदर्भ ने छत्तीसगढ़ को केवल 80 रन पर आउट कर दिया और फिर 18 ओवर में दो विकेट पर 83 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

विशाखापट्टनम में खेले गए ग्रुप डी के मैच में तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 114 रन से हराया।

तमिलनाडु ने शाहरुख खान की 85 गेंदों में 13 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 132 रन और मोहम्मद अली की नाबाद 76 रन (75 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) की बदौलत निर्धारित 47 ओवर में पांच विकेट पर 284 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

इसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 32.5 ओवर में 170 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से कप्तान रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 55 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज