देश की खबरें | विजय का अन्नाद्रमुक की आलोचना से बचना दिखाता है कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है: पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडापड्डी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कहा कि अपनी पार्टी के पहले राज्य सम्मेलन के दौरान तमिझागा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेता विजय का अन्नाद्रमुक की आलोचना नहीं करना यह दर्शाता है कि विपक्षी दल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

चेन्नई, 29 अक्टूबर अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडापड्डी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कहा कि अपनी पार्टी के पहले राज्य सम्मेलन के दौरान तमिझागा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेता विजय का अन्नाद्रमुक की आलोचना नहीं करना यह दर्शाता है कि विपक्षी दल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मौजूदा राजनीतिक स्थिति के आधार पर गठबंधन बनते हैं और नवगठित टीवीके के साथ समझौते के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राज्य के विपक्ष के नेता ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और उसके सहयोगियों पर कोई विचारधारा नहीं होने का आरोप लगाया।

विजय ने रविवार को टीवीके राज्य सम्मेलन में डीएमके पर ‘‘सीधे’’ तौर पर निशाना साधा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया तथा उनकी पार्टी की किसी भी तरह की आलोचना से परहेज किया। इस बारे में पूछे जाने पर पलानीस्वामी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘इसका मतलब है कि अन्नाद्रमुक अच्छी तरह काम कर रही है।’’

अभिनेता की पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव डेढ़ साल बाद होने हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक अन्नाद्रमुक का सवाल है तो गठबंधन अलग है, विचारधारा अलग है। हमारे नेताओं (एमजीआर और जयललिता) ने सिद्धांतों के आधार पर शासन किया। गठबंधन चुनाव के दौरान किए जाते हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान मौजूदा राजनीतिक स्थिति के आधार पर गठबंधन बनाए जाते हैं। विचारधारा स्थायी होती है... हमारे सिद्धांत स्थायी हैं और हम उनसे विचलित नहीं होते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू