देश की खबरें | विज अस्वस्थता के कारण हरियाणा विधानसभा के सत्र में शामिल नहीं होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार से शुरू हुए राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

चंडीगढ़, 20 अगस्त हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार से शुरू हुए राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें विज (68) का पत्र मिला है कि वह स्वास्थ्य कारणों से शुक्रवार से शुरू हुए मौजूदा सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता विज ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद अंबाला स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने घर पर टेलीविजन पर विधानसभा की कार्यवाही का कुछ हिस्सा देखा, यहां तक ​​कि उन्होंने अपना ऑक्सीजन मास्क भी लगा रखा था।

शुक्रवार शाम एक बयान में विज ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि वह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाए।

बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने विज को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज