विज बोले- 1.5 लाख प्रवासी हरियाणा आना चाहते हैं, जबकि प्रदेश से जाने के इच्छुक आठ लाख

विज ने कहा कि वापस आने के लिए पंजीकरण कराने वाले इन लोगों में से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं।

जमात

चंडीगढ़, नौ मई हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में फंसे लगभग आठ लाख प्रवासी श्रमिकों ने अपने गृह राज्य वापस जाने के लिए सरकारी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, जबकि 1.5 लाख ने उसी पोर्टल पर हरियाणा में वापस आने के लिए आवेदन किया है।

विज ने कहा कि वापस आने के लिए पंजीकरण कराने वाले इन लोगों में से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं।

उन्होंने साथ ही कहा कि इसी पोर्टल पर करीब आठ लाख प्रवासी मजदूरों ने हरियाणा से गृह राज्य जाने के लिए पंजीकरण कराया है।

  विज ने कहा, 'लगभग 1.5 लाख प्रवासी श्रमिक हरियाणा लौटना चाहते हैं जबकि आठ लाख श्रमिकों ने यहां से अपने गृह राज्य लौटने के लिए पंजीकरण किया है।'

लॉकडाउन में राज्य में वापस आने को इच्छुक इन प्रवासियों के प्रति राज्य सरकार का क्या रवैया होगा यह पूछने पर विज ने कहा, ‘‘हमारी उनके मूल राज्यों से इस मुद्दे पर बातचीत हो रही है।”

अधिकारियों ने कहा कि वापसी का आवेदन करने वाले अधिकांश प्रवासी गुडगांव, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, फरीदाबाद और पानीपत जैसे औद्योगिक कस्बों में लौटना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी