देश की खबरें | मेरे खिलाफ सतर्कता जांच मुख्यमंत्री विजयन की ‘असहिष्णुता’ का सबसे बड़ा सबूत : सतीशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी.सतीशन ने शनिवार को कहा कि उनके खिलाफ सतर्कता जांच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की ‘असहिष्णुता’ का सबसे बड़ा सबूत है।

तिरुवनंतपुरम, 10 जून केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी.सतीशन ने शनिवार को कहा कि उनके खिलाफ सतर्कता जांच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की ‘असहिष्णुता’ का सबसे बड़ा सबूत है।

केरल सरकार द्वारा अपने खिलाफ सतर्कता जांच का आदेश दिये जाने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का उपहास करते हुए कहा कि उन्हें राज्य सरकार के मुखिया के ‘भ्रष्टाचार को उजागर’ करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सतीशन के खिलाफ अपने विधानसभा क्षेत्र की परियोजना के लिए कथित तौर पर विदेशी चंदा (नियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के प्रावधानों का उल्लंघन कर विदेश से चंदा लेने के आरोप में जांच करने का आदेश दिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक ने पूरे प्रकरण पर कहा कि राज्य की जनता जानती है कि उनके खिलाफ क्यों मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने राज्य की वाम सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामले की तुलना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा दर्ज कराए गए मामले से की।

सतीशन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी को तब (संसद सदस्य से)अयोग्य करार दिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अडाणी मामले में निंदा की।’’ हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामलों की प्राकृति का उल्लेख नहीं किया।

सतीशन ने कहा कि उसी तर्ज पर विजयन भी नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ दर्ज मामला अदालत में नहीं टिकेगा।

उन्होंने पूरे घटनाक्रम के पीछे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का हाथ होने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वालों से अनुरोध है कि जब वह अमेरिका से फोन करें तो उन्हें बताइएगा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नेता प्रतिपक्ष भयभीत हो गए हैं। जब मेरे भय के बारे में बताएंगे तो मुख्यमंत्री खुश होंगे।’’

सतीशन ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा विजयन की ‘असहिष्णुता’ का सबसे बड़ा सबूत है लेकिन विपक्ष मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के अपने आरोपों से इन मुकदमों की वजह से पीछे नहीं हटेगा।

धीरज संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू