विदेश की खबरें | वियतनाम के राष्ट्रपति लाम सत्ता संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, लाम सुबह हांगकांग के निकट स्थित औद्योगिक एवं निर्यात केंद्र गुआंगझोउ पहुंचे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, लाम सुबह हांगकांग के निकट स्थित औद्योगिक एवं निर्यात केंद्र गुआंगझोउ पहुंचे।

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके एजेंडे में दक्षिणी चीन के उस शहर का दौरा करना भी शामिल है जहां वियतनाम के पूर्व कम्युनिस्ट नेता हो ची मिह्न भी गए थे।

अपनी यात्रा के दौरान वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

लाम को तीन अगस्त को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। मई से ही वह देश के राष्ट्रपति का पद भी संभाल रहे हैं। गुयेन फू त्रोंग का 19 जुलाई को निधन होने के बाद लाम ने उनकी जगह ली थी। त्रोंग 13 साल तक महासचिव रहे थे।

चीन के झेंगझोऊ विश्वविद्यालय में वियतनाम अध्ययन संस्थान के निदेशक यू जियांगडोंग ने शनिवार को ‘ग्लोबल टाइम्स’ में लिखा कि नए नेता से अपेक्षा की जाती है कि वह चीन, अमेरिका और रूस के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखने की देश की पूर्ववर्ती रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।

यू ने कहा, ‘‘वियतनाम के राष्ट्रपति बनने के बाद लाम अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन पहुंचे हैं, जो इस बात का संकेत है कि वियतनाम चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। लेकिन साथ ही देश किसी भी तरह से अमेरिका को नजरअंदाज नहीं करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी