खेल की खबरें | भारतीय फुटबॉल टीम के सामने वियतनाम की चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम को मंगलवार को यहां हंग थिन्ह मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में वियतनाम की चुनौती का सामना करना होगा।

हो ची मिन्ह सिटी, 26 सितंबर भारतीय फुटबॉल टीम को मंगलवार को यहां हंग थिन्ह मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में वियतनाम की चुनौती का सामना करना होगा।

भारत को पिछले शनिवार को उससे कम रैंकिंग वाले सिंगापुर ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया था।

वियतनाम की टीम पहले मैच में सिंगापुर को 4-0 से हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी है और भारतीय टीम को उसके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

भारतीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह अधिक मजबूत टीम के खिलाफ काफी अलग मुकाबला होगा इसलिए हमारा रवैया भी इसी के अनुसार बदलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अधिक एकाग्र होने की जरूरत है। साथ ही हमें अपने डिफेंस पर भी ध्यान देना होगा। लंबी दूर के शॉट के साथ वे कड़ी चुनौती पेश करते हैं और हमें उनके सटीक क्रॉस से भी निपटना होगा।’’

भारत के मुख्य कोच ने वियतनाम और सिंगापुर के बीच मुकाबले पर भी करीबी नजर रखी और उनका मानना है कि मंगलवार का उनका प्रतिद्वंद्वी एक संगठित टीम है।

स्टिमक ने कहा, ‘‘मैंने सिंगापुर के खिलाफ उनका पहला मैच देखा और वे (वियतनाम) काफी अनुशासित टीम थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही उन्हें पहले मैच के बाद उबरने के लिए पर्याप्त समय मिला है जबकि हमें देखना होगा कि हमारे कितने खिलाड़ी उपलब्ध और खेलने के लिए फिट होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें