खेल की खबरें | विद्या पिल्लई ने राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स टूर्नामेंट में हेबॉल स्पर्धा का स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय क्यू (बिलियर्ड्स और स्नूकर) खिलाड़ी विद्या पिल्लई ने रविवार को यहां पहली राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में अनुभव और धैर्य का शानदार इस्तेमाल करते हुए हेबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बालाक्लावा (मॉरीशस), छह जुलाई अनुभवी भारतीय क्यू (बिलियर्ड्स और स्नूकर) खिलाड़ी विद्या पिल्लई ने रविवार को यहां पहली राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में अनुभव और धैर्य का शानदार इस्तेमाल करते हुए हेबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

6-रेड स्नूकर में पूर्व विश्व चैंपियन 47 वर्षीय विद्या ने महिलाओं के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की मरीना जैकब्स के खिलाफ मुकाबला 5-5 से बराबरी पर छूटने के बाद शूटआउट में 3-1 से जीत दर्ज की

विद्या ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त हासिल की लेकिन मरीना ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए स्कोर 5-5 कर दिया।

विद्या ने हालांकि शूटआउट में अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

भारत की चित्रा मगिमाइराज को स्वर्ण पदक के लिए हुए मैच में सिंगापुर की वीनस लिम झिन्यी से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें महिलाओं के 10-बॉल पूल में 5-5 से बराबरी करने के बाद शूटआउट (3-4) में हार का सामना करना पड़ा।

 चित्रा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की लीन हास को 7-0 से हराया था। अन्य भारतीयों में अनुपमा रामचंद्रन और कीर्तना पांडियन को महिलाओं की 6-रेड स्नूकर स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

अनुपमा को इंग्लैंड की रेबेका केना से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा जबकि कीर्तना को सिंगापुर की चुआ पेफेन ऑड्रे से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी