देश की खबरें | होली पर जापानी महिला को परेशान करने की घटना के वीडियो की जांच की जा रही है:दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है जिसमें कुछ व्यक्ति होली पर एक जापानी महिला को कथित रूप से परेशान कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है जिसमें कुछ व्यक्ति होली पर एक जापानी महिला को कथित रूप से परेशान कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि उसने वीडियो का संज्ञान लिया है और यह सत्यापित कर रही है कि क्या यह हाल की घटना का वीडियो है या पुरानी घटना का।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ व्यक्ति विदेशी महिला पर रंग डाल रहे हैं और महिला असहज होती दिखती है। एक शख्स महिला के सिर पर अंडा तोड़ देता है। विदेशी महिला को वीडियो में “बाय बाय’ कहते सुना जा सकता है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह वीडियो की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हैं।

मालीवाल ने ट्विटर पर कहा, “ सोशल मीडिया पर बहुत ही परेशान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि होली पर विदेशी नागरिकों का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। मैं दिल्ली पुलिस को इन वीडियो की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए नोटिस जारी कर रहा हूं। पूरी तरह से शर्मनाक व्यवहार।"

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी वीडियो को लेकर ट्वीट किया और दिल्ली पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।

उसने ट्विटर पर कहा, “ राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान ले लिया है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। एनसीडब्ल्यू ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। विस्तृत रिपोर्ट आयोग को दी जाए।”

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय सेन ने कहा कि विवरण पता करने के लिए वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है। सेन ने कहा, “ ...वीडियो पहली नजर में पहाड़गंज इलाके का लगता है। बहरहाल, यह सत्यापित किया जा रहा है कि क्या ऐसी कोई घटना हुई थी या यह पुराना वीडियो है।”

पहाड़गंज थाने में किसी विदेशी नागरिक के साथ दुर्व्यवहार की कोई शिकायत या फोन नहीं आया है। डीसीपी ने कहा कि जापानी दूतावास से संपर्क किया गया और उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस ने कहा कि उनके कर्मियों को पहाड़गंज में रह रहे जापानी नागरिकों का विवरण एकत्र करने और स्थानीय खुफिया जानकारी के माध्यम से वीडियो में देखे गए लोगों की पहचान स्थापित करने के लिए कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\