देश की खबरें | कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर जनता की जीत : हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्नाटक में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत को लोगों की जीत बताते हुए कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार पर जनता की विजय है।

फरीदाबाद, 13 मई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्नाटक में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत को लोगों की जीत बताते हुए कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार पर जनता की विजय है।

हुड्डा ने कहा कि देश में कांग्रेस की लहर चल उठी है और अब हरियाणा समेत हर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लें और जन-जन को इस सरकार का असली चेहरा दिखाने का काम करें।

हुड्डा शनिवार को फरीदाबाद के सराय टोल प्लाजा पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की ।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता इन समस्याओं से ग्रस्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड