देश की खबरें | भाजपा के गढ़ नागपुर दक्षिण-पश्चिम में फडणवीस के लिए जीत आसान नहीं : राजनीतिक विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार यहां से विधायक एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

नागपुर, छह नवंबर महाराष्ट्र में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार यहां से विधायक एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को राज्य में होने वाले चुनाव में फडणवीस के इस सीट से जीतने की प्रबल संभावना है लेकिन इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फडणवीस और कांग्रेस के उनके प्रतिद्वंद्वी प्रफुल्ल गुडधे पाटिल के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है, जिन्हें भाजपा नेता ने 2014 में हराया था।

इस सीट के मतदाताओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चा के विषयों में पिछले साल भारी बारिश के बाद निर्वाचन क्षेत्र के कुछ इलाकों में आई बाढ़ और महंगाई शामिल हैं। इस सीट पर 4,08,149 मतदाता हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा गरीब महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना, लाडकी बहन योजना और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं के जरिये विपक्ष के अभियान को कमजोर करने की उम्मीद कर रही है।

बहु-मॉडल अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब और हवाई अड्डा (एमआईएचएएन), एम्स, आईआईएम नागपुर जैसे कुछ प्रमुख प्रतिष्ठान इस निर्वाचन क्षेत्र में स्थित हैं।

उन्होंने कहा कि छठी बार चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे फडणवीस को विकास के मुद्दे पर अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल होने की उम्मीद है।

राजनीतिक विश्लेषक विवेक देशपांडे ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘बेशक नागपुर दक्षिण-पश्चिम भाजपा का गढ़ है, लेकिन उसे इस बार यहां चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि फडणवीस का यहां मजबूत आधार होने के कारण यह सीट अभी भी भाजपा के पक्ष में जाती दिख रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड