देश की खबरें | विक्की कौशल की 'छावा' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विक्की कौशल की इतिहास पर आधारित ‘एक्शन’ फिल्म ‘छावा’ ने पहले दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी विक्की कौशल की इतिहास पर आधारित ‘एक्शन’ फिल्म ‘छावा’ ने पहले दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने अपने बैनर तले ‘मैडॉक फिल्म्स’ के तहत किया है।

रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

‘मैडॉक फिल्म्स’ ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि ‘छावा’ ने 50 करोड़ रुपए की कमाई की।

स्टूडियो ने लिखा, ‘‘यह 'छावा की दहाड़' है। एक सच्चे योद्धा राजा की तरह दहाड़! इतिहास पर आधारित किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत। अभी अपनी टिकट बुक करें।"

उसने एक ‘पोस्टर’ साझा करते हुए बताया कि फिल्म ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33.1 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कौशल की ‘सरदार उधम’ और ‘सैम बहादुर’ फिल्म भी जीवनी पर आधारित थीं।

फिल्म में कौशल ने मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे।

मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका निभाई है और खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है।

डायना पेंटी, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड