देश की खबरें | दिल्ली में शातिर बदमाश धरा गया, 100 से ज्यादा मामलों में वांछित था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और मुंबई में 110 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली और मुंबई में 110 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में से पांच में उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

आरोपी की पहचान 38 वर्षीय निजाम उर्फ नजीर के रूप में हुई है जो दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला है जहां से सोमवार को उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य गौतम ने कहा, "आरोपी पिछले एक साल से दिल्ली में चोरी और शस्त्र अधिनियम से जुड़े पांच मामलों में गिरफ्तारी और मुकदमे से बच रहा था। वह मुंबई में भी सक्रिय था जहां उसने बंद फ्लैटों में कम से कम चोरी की 11 घटनाओं को अंजाम दिया।"

एक अधिकारी ने बताया कि नजीर के खिलाफ कालकाजी, राजौरी गार्डन, मंगोलपुरी और मौर्य एन्क्लेव थानों में चोरी, आपराधिक साजिश और शस्त्र अधिनियम के तहत कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पांचवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की थी और वर्ष 2008 में जहांगीरपुरी थाने में दर्ज डकैती की साजिश रचने के एक मामले से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह चोरी, सेंधमारी और शस्त्र अधिनियम उल्लंघन से जुड़े मामलों में शामिल रहा।

डीसीपी के मुताबिक, “वह अकेले ही वारदात को अंजाम देता था ताकि पकड़े जाने से बच सके और कभी किसी के साथ चोरी का माल साझा नहीं करता था।”

अधिकारी ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार दिल्ली और मुंबई के बीच आता-जाता रहता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स