खेल की खबरें | उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने तोक्यो पैरालंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यहां रविवार को इतिहास रचने वाले पैरालंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिसमें हरियाणा सरकार ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये।

गुरूग्राम, 19 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यहां रविवार को इतिहास रचने वाले पैरालंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिसमें हरियाणा सरकार ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये।

सरकारी नौकरी के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रूपये, रजत पदक विजेताओं को चार करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ रूपये के पुरस्कार वितरित किये गये।

नायडू ने कहा, ‘‘मेरे लिये यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे तोक्यो पैरालंपिक 2020 के विजेताओं को सम्मानित करने का मौका मिला। खिलाड़ियों ने इतिहास रचा और हम सभी को गौरवान्वित किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलों में उनके अपार योगदान के लिये पूरा देश उन्हें सलाम करता है। खिलाड़ियों को सम्मानित करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ’’

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने तोक्यो में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य से कुल 19 पदक जीते। यह देश का पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जिससे तालिका में देश 24वें स्थान पर रहा।

हरियाणा सरकार ने पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी 50 लाख रूपये और 15 लाख रूपये के पुरस्कार दिये।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘‘हमारे पैरालंपिक खिलाड़ी पूरे समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत हैं। शारीरिक कमजोरियों को पछाड़कर वे अपने खेल में शीर्ष पर पहुंचे और हमारे देश के लिये पदक जीते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now