विदेश की खबरें | उपराष्ट्रपति धनखड़ महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (अदिति खन्ना)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच मई ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स तृतीय का शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में औपचारिक राज्याभिषेक होगा जिसमें शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को लंदन पहुंचे।

धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ.सुदेश धनखड़ भी आई हैं और ब्रिटेन के नए शासक की ऐतिहासिक ताजपोशी में करीब 100 देशों के राज्याध्यक्षों या शासनाध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय उपराष्ट्रति श्री जगदीप धनखड़ और डॉ.सुदेश धनखड़, महामहिम महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचें।’’

उपराष्ट्रपति के लंदन पहुंचने के साथ ही अन्य राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ लंदन स्थित मालबोरो हाउस में होने वाली चर्चा में उनके शामिल होने की उम्मीद है जिसका आयोजन राष्ट्रमंडल मंत्री बोरोनेस पैट्रिसिया स्कॉटलैंड ने की है।

यह धनखड़ के लिए पहला अवसर होगा जब वह ब्रिटेन के 74 वर्षीय महाराज से एबे में होने वाले राज्याभिषेक से पहले मिलेंगे।

उपराष्ट्रपति को बकिंघम पैलेस द्वारा विभिन्न राज्याध्यक्षों, नेताओं और अन्य अधिकारियों के लिए शुक्रवार की शाम को आयोजित स्वागत समारोह में भी आमंत्रित किया गया है जिसकी मेजबानी स्वयं महाराज चार्ल्स तृतीय करेंगे।

धनखड़ के शुक्रवार शाम को भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘‘ भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और लोकतंत्र, कानून के शासन सहित कई मूल्यों को साझा करते हैं।’’

मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति के दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के संदर्भ में कहा, ‘‘ भविष्य के संबंधों को लेकर अंगीकार किए गए मसौदा 2030 के तहत दोनों देशों के संबंध वर्ष 2021 में विस्तृत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए हैं।’’

गौरतलब है कि भारत की राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन की यात्रा की थी और दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now