देश की खबरें | वायु सेना उप प्रमुख ने देश में विकसित प्रशिक्षण विमान एचटीटी-40 उड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शुक्रवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एयरक्राफ्ट-40 (एचटीटी-40) उड़ाया। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, आठ सितंबर वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शुक्रवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एयरक्राफ्ट-40 (एचटीटी-40) उड़ाया। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।

विमान को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के विमान अनुसंधान और डिजाइन केंद्र द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है और यह भारत के सशस्त्र बलों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं पर आधारित है।

बयान में कहा गया कि एचटीटी-40 एक पूरा एयरोबैटिक विमान है, जो चार ब्लेड वाले टर्बो-प्रोप इंजन द्वारा संचालित है। यह एक अत्याधुनिक ग्लास कॉकपिट, आधुनिक एवियोनिक्स और जीरो-जीरो इजेक्शन सीट सहित नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। ट्रेनर की अधिकतम गति 450 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम सर्विस सीलिंग छह किलोमीटर है।

एचटीटी-40 ने पहली बार 31 मई 2016 को उड़ान भरी और छह जून 2022 को सिस्टम स्तर का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। सैन्य उड़ान योग्यता और प्रमाणन केन्द्र की मंजूरी से विमान परिचालित किया जा रहा है।

वायु सेना ने 70 विमानों की आपूर्ति के लिए एचएएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सेवा में इसका प्रवेश 15 सितंबर 2025 को शुरू होगा और 15 मार्च 2030 तक जारी रहेगा।

वायु सेना ने कहा, ‘‘एचटीटी-40 भारतीय सशस्त्र बलों के प्रारंभिक पायलटों की प्रशिक्षण गुणवत्ता को बढ़ाएगा। खरीद में विमान के लिए एक पूर्ण मिशन सिम्युलेटर भी शामिल होगा जो हवाई प्रशिक्षण का पूरक होगा, जिससे पायलट उड़ान से पहले जमीन पर विभिन्न अभ्यास कर सकेंगे।’’

वायु सेना ने कहा कि एचटीटी-40 सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की कल्पना के अनुरूप रक्षा और विमानन क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक और कदम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू