वेटल ने जल्दी- जल्दी रेस करने को ‘वास्तविकता’ से परे बताया

फ्रेंच ग्रांप्री (28 जून) का आयोजन अधर में है जबकि 30 अगस्त को प्रस्तावित बेल्जियन ग्रांप्री पर भी संशय बरकरार है।

फार्मूला वन रेस के सत्र में 22 रेस होनी थी। कोविड-19 महामारी के कारण इसमें से नौ रेस को रद्द या स्थगित कर दिया गया है।

फ्रेंच ग्रांप्री (28 जून) का आयोजन अधर में है जबकि 30 अगस्त को प्रस्तावित बेल्जियन ग्रांप्री पर भी संशय बरकरार है।

एफवन के शीर्ष अधिकारियों ने स्थगित रेस का आयोजन लगातार सप्ताहांत या एक सप्ताह में दो रेस कराने पर विचार करने का भरोसा दिया है।

फेरारी के स्टार चालक वेटल का मानना है कि ऐसी किसी योजना से टीम के कर्मचारियों को काफी थकान हो सकती है।

वेटल ने स्विट्जरलैंड से टेलीकांफ्रेंस के जरिये कहा, ‘‘ इस मामले में हम चालकों के पास विशेषाधिकार है। जाहिर है रेस काफी थका देती है लेकिन कर्मचारियों के लिए भी काम की एक सीमा होनी चाहिए। उन्हें आराम का मौका मिलना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह भी देखना होगा कि सर्किट पहले से किसी और के लिए आरक्षित तो नहीं हैं । कई सवाल है। मुझे लगता है जब रेस शुरू होगी तो काफी व्यस्त सत्र होगा लेकिन 10 लगातार सप्ताहांत में रेस कराना वास्तविकता से परे होगा।’’

वेटल ने सुझाव दिया कि अगर प्रशंसकों के बिना रेस जल्दी शुरू हो सकती है तो वह इसका समर्थन करेंगे लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं किया जाना चाहिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट