देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब; पांच से आठ जनवरी के बीच बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में 389 दर्ज किया गया। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पांच से आठ जनवरी के बीच बारिश होने और इससे वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार होने की संभावना है।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में 389 दर्ज किया गया। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पांच से आठ जनवरी के बीच बारिश होने और इससे वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार होने की संभावना है।

ग्रेटर नोएडा में भी वायु गुणवत्ता 295 दर्ज की गई जो खराब की श्रेणी में आता है। पड़ोसी शहरों गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता 366, गुरुग्राम में 355, नोएडा में 346 और फरीदाबाद में 340 दर्ज की गई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों की वायु गुणवत्ता शाम चार बजे 389 दर्ज की गई। सुबह यह 387 थी।

वायु गुणवत्ता मापने वाले सरकारी संस्थान ‘सफर’ के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी बेहद खराब रहने का अनुमान है।

सफर के अनुसार, ‘‘पांच से आठ जनवरी के बीच तेज हवा चलने और बीच-बीच में बारिश होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने और उसके बेहद खराब श्रेणी में ही नीचे की ओर लुढकने का अनुमान है।’’

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 से 43 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 22 जबकि न्यूनतम तापमान के सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\