देश की खबरें | राजस्थान में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी।

जयपुर, 29 जुलाई मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून आने वाले कुछ दिनों में और जोर पकड़ेगा। केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के नागौर, सीकर तथा अजमेर जिले में काफी भारी से अत्यंत भारी (115.6-204.4 मिमी. तक) बारिश की चेतावनी वाला ‘ रेड अलर्ट’ जारी किया है।

वहीं, इसी दौरान जयपुर, झुंझुनूं, टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, चुरू तथा झालावाड़ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन चार दिन राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी और अति भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, बीते चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। धौलपुर जिले के बारी, राजाखेड़ा तथा बसेरी में भारी वर्षा दर्ज की गई। बारी (धौलपुर) में सर्वाधिक 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा करौली में 70 मिमी, भरतपुर तहसील में 40 मिमी और अलवर के कोटकासिम में 30 मिमी बारिश हुई। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

राजधानी जयपुर में तीन दिन से लगातार बादल छाये हुए हैं। हालांकि बारिश उतनी नहीं हुई, बीते चौबीस घंटे में यहां 30 मिमी बारिश दर्ज की गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट