विदेश की खबरें | लंदन में खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन में जुटे बहुत कम लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर शनिवार को खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन में बहुत कम लोग शामिल हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, नौ जुलाई लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर शनिवार को खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन में बहुत कम लोग शामिल हुए।

रैली में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और बर्मिंघम में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. शशांक विक्रम की तस्वीरों के साथ हिंसा के लिए उकसाने वाले विवादास्पद पोस्टरों का इस्तेमाल किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे,प्रदर्शन काफी जल्द खत्म हो गया।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने प्रदर्शन से पहले कहा था, ‘‘उचित पुलिस व्यवस्था की जाएगी।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा भारत विरोधी पोस्टर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए जाने के बाद ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की थी कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कोई भी हमला अस्वीकार्य है।

उसने कहा था, ‘‘ लंदन में भारतीय उच्चायोग पर सीधे हमले कतई स्वीकार्य नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू