Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ती ठंड के कारण छाया घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित

दिल्ली में शनिवार को ब घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गई है. इससे पहले पिछले साल आठ दिसंबर को और इस वर्ष एक जनवरी को दृश्यता कम होकर शून्य मीटर हो गई थी.

ठंड के कारण दृश्यता हुई कम (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 16 जनवरी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को ब घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गई है. इससे पहले पिछले साल आठ दिसंबर को और इस वर्ष एक जनवरी को दृश्यता कम होकर शून्य मीटर हो गई थी. अधिकारी ने बताया कि बहुत घना कोहरा होने के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गई है. रविवार को राजधानी में घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तो वह 'बहुत घने कोहरे' की श्रेणी में आता है. इसी प्रकार दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच रहने पर घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 मीटर के बीच दृश्यता रहने पर कम कोहरा होता है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है. लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुआ है.

यह भी पढ़ें: Weather Forecast: 1 जनवरी के बाद उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड से मिल सकती है मामूली राहत

राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 436 दर्ज किया गया. आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे का औसत सूचकांक शुक्रवार को 460, बृहस्पतिवार को 429, बुधवार को 354, मंलवार को 293 एवं सोमवार को 243 दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवा की गति कम हुयी है और इसमें नमी ने प्रदूषको को भारी बना दिया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट