जरुरी जानकारी | जून में आधार के जरिये सत्यापन 7.8 प्रतिशत बढ़कर 229.33 करोड़ लेनदेन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून में आधार के जरिये किए जाने वाले सत्यापन की संख्या सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़कर 229.33 करोड़ हो गई।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून में आधार के जरिये किए जाने वाले सत्यापन की संख्या सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़कर 229.33 करोड़ हो गई।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यूआईडीएआई की स्थापना के बाद से आधार के जरिये होने वाले सत्यापन की कुल संख्या बढ़कर 15,452 करोड़ को पार कर गई है।

प्राधिकरण ने कहा, ‘‘आधार धारकों ने जून, 2025 में 229.33 करोड़ सत्यापन लेनदेन किए जो मई, 2025 के साथ जून, 2024 के आंकड़े से भी अधिक है। जून, 2025 के सत्यापन लेनदेन जून, 2024 में दर्ज लेनदेन से लगभग 7.8 प्रतिशत अधिक हैं।’’

पिछले महीने में आधार के जरिये 39.47 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रिक केवाई लेनदेन किए गए।

इस दौरान एआई एवं मशीन लर्निंग पर आधारित आधार चेहरा सत्यापन समाधान का इस्तेमाल भी बढ़ा। जून महीने में चेहरा सत्यापन लेनदेन 15.87 करोड़ हुए जबकि साल भर पहले यह आंकड़ा 4.61 करोड़ था।

अभी तक चेहरे के जरिये सत्यापन के करीब 175 करोड़ लेनदेन हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी