खेल की खबरें | वीनस विलियम्स कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार, चाहती हैं सेरेना भी करे वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वीनस डीसी ओपन से टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी। दूसरी तरफ सेरेना का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रैकेट घुमाती दिख रही हैं।

वीनस डीसी ओपन से टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी। दूसरी तरफ सेरेना का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रैकेट घुमाती दिख रही हैं।

वीनस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी टीम से कहती रहती हूं कि अगर वह यहां होती तो बहुत अच्छा होता। हमने शुरू से काफी कुछ साथ में किया है और इसलिए मुझे निश्चित तौर पर उसकी कमी खलती है।’’

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,‘‘लेकिन अगर वह वापसी करती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह इस बारे में आप सबको अवगत कर देगी।’’

सेरेना 43 वर्ष की है और उन्होंने 2022 में अमेरिकी ओपन के बाद कोई मैच नहीं खेला था। इसके बाद उन्होंने उस खेल से दूर जाने की घोषणा की थी जिस पर उन्होंने लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा था। इस दौरान उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब और वीनस के साथ 14 युगल खिताब जीते थे।

अमेरिका की राजधानी में हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले वीनस ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह क्या करने जा रही है। मैं उससे इस बारे में नहीं पूछती। मुझे लगता है कि वह हमेशा गेंद को हिट करती रहती है क्योंकि हम ऐसे ही हैं। ’’

उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके एक अभ्यास सत्र के दौरान सेरेना वहां आईं और लगभग 15 या 20 मिनट तक उनके साथ रहीं।

वीनस ने कहा, ‘‘वह छह महीने की छुट्टी ले सकती है और फिर आसानी से वापसी कर सकती है। आप उस जैसी प्रतिभा को सिखा नहीं सकते।’’

पिछले महीने 45 साल की हुईं वीनस ने सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं जिनमें दो अमेरिकी ओपन और पांच विंबलडन खिताब शामिल हैं। उनका आखिरी टूर्नामेंट मार्च 2024 में मियामी ओपन में था, जहां वह पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट