देश की खबरें | वेंकट सत्यनारायण होंगे आंध्र प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के आगामी उपचुनाव के लिए सोमवार को पी वेंकट सत्यनारायण को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
अमरावती, 28 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के आगामी उपचुनाव के लिए सोमवार को पी वेंकट सत्यनारायण को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
सत्यनारायण (64) पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम से आते हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उनका आरएसएस से पुराना नाता है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम का खुलासा करते हुए कहा, “भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के आगामी उपचुनाव के लिए एक नाम (सत्यनारायण) तय किया है।”
भाजपा के अनुसार, सत्यनारायण एक वकील हैं, जिन्होंने भीमावरम में पार्टी में कई भूमिकाएं निभाईं और वह पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वह वर्तमान में भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं।
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्व नेता वी विजयसाई रेड्डी के राज्यसभा से इस्तीफे के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया है।
आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता पथुरी नागभूषणम ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि सत्यनारायण के निर्वाचन से इस दक्षिणी राज्य से पार्टी के राज्यसभा सदस्यों की संख्या दो हो जाएगी। आर. कृष्णैया राज्य से भाजपा के दूसरे राज्यसभा सदस्य हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)