विदेश की खबरें | वेनेजुएला: 28 जुलाई को होगा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, विपक्षी उम्मीदवार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शीर्ष पद के लिए यह चुनाव देश के दिवंगत तेजतर्रार नेता ह्यूगो शावेज की जयंती वाले दिन होगा हालांकि इसमें विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शीर्ष पद के लिए यह चुनाव देश के दिवंगत तेजतर्रार नेता ह्यूगो शावेज की जयंती वाले दिन होगा हालांकि इसमें विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के दोबारा चुनाव मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। मादुरो की सरकार ने शुरू में अमेरिकी सरकार द्वारा समर्थित विपक्ष के एक गुट के साथ चुनाव के विवरण को लेकर बातचीत की थी लेकिन बीते दो महीनों में दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं।

वेनेजुएला के राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद के अध्यक्ष एल्विस अमोरोसो ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जो विपक्ष की कम से कम उस मांग को पूरा करता है जिसमें चुनाव को वर्ष की दूसरी छमाही में कराने का अनुरोध किया गया था।

मादुरो और विपक्षी नेताओं ने पिछले वर्ष अक्टूबर में इस समय सीमा पर सहमति जताई थी। इस वक्त का इस्तेमाल प्रचार अभियान को तेज करने, अधिकारियों को मतदाता सूची को अद्यतन करने और अंतरराष्ट्रीय चुनावी पर्यवेक्षकों को एक मिशन तैनात करने में किया जाना था।

जनवरी में देश की शीर्ष अदालत ने मादुरो की कट्टर प्रतिद्वंद्वी मारिया कोरिना मचाडो को पद की दौड़ने से प्रतिबंधित करने वाले एक प्रशासनिक फैसले पर मुहर लगा दी थी।

अमोरोसो ने पूर्व में मचाडो के इस पद पर प्रतिबंध संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर दिए अपने संबोधन में मचाडो की उम्मीदवारी का कोई जिक्र नहीं किया। सांसदों ने सत्तारूढ़ पार्टी को अप्रैल से लेकर दिसंबर के अंत तक 20 से अधिक संभावित विकल्पों का प्रस्ताव दिया।

वहीं मचाडो के प्रचार अभियान दल ने चुनाव की तारीख पर टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि वह आज दौरे पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड