देश की खबरें | वडोदरा में पुल ढहने के बाद वाहन नदी में गिरे, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चार दशक पुराने पुल के ढहने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया।

वडोदरा, नौ जुलाई गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चार दशक पुराने पुल के ढहने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि गंभीरा पुल का एक ‘स्लैब’ ढह जाने से पांच से छह वाहन महिसागर नदी में गिर गए। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है।

पटेल ने मीडियाकर्मियों को बताया, ‘‘तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय समय पर तथा जरूरत पड़ने पर इसका रखरखाव किया जाता था।

मंत्री ने कहा, ‘‘घटना के वास्तविक कारण की जांच की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे के कारण की जांच का निर्देश दिया।

घटना के दृश्यों में दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहता हुआ नजर आ रहा है।

पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने इससे पहले कहा था कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तथा दो ट्रक और दो वैन समेत कुछ वाहन नदी में गिर गए।

एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी बचाव उपकरण के साथ घटनास्थल रवाना हो गई है।

करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। इसका उद्घाटन 1985 में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी