देश की खबरें | दिल्ली में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाहन चुराने वाले 33 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल वाहन चुराने वाले 33 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि उस पर पहले भी 2021 में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी मोहम्मद आमिर एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कम से कम 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मुख्य रूप से वाहन चोरी से संबंधित मामले हैं।

डीसीपी (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी पर पहले भी 2021 में चोरी की कार से भागने की कोशिश करते समय पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया, "शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे आमिर ने पुष्प विहार इलाके में एक चेकपोस्ट पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। आरोपी पहचान से बचने के लिए चोरी की गई हुंडई अल्काजर कार पर फर्जी 'हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट' लगाया था।"

डीसीपी ने कहा, "जवाबी गोलीबारी में आमिर के बाएं पैर में गोली लग गई और फिलहाल उसका एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। घटना के समय आमिर के साथ मौजूद दूसरा संदिग्ध भागने में सफल रहा। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।"

पुलिस ने बताया कि आमिर के कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी