जरुरी जानकारी | नवंबर में वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंची: फाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में नवंबर माह में जोरदार उछाल आया है और यात्री वाहन, दोपहिया वाहन तथा वाणिज्यिक वाहनों के पंजीयन में भी विशेष तेजी रही है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में नवंबर माह में जोरदार उछाल आया है और यात्री वाहन, दोपहिया वाहन तथा वाणिज्यिक वाहनों के पंजीयन में भी विशेष तेजी रही है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नवंबर में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 23,80,465 इकाई रही। यह नंवबर, 2021 के 18,93,647 इकाई के आंकड़े से 26 प्रतिशत अधिक है।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, ‘‘नवंबर 2022, भारतीय वाहन उद्योग के इतिहास में सर्वाधिक खुदरा बिक्री वाला महीना बन गया है। इससे पहले मार्च 2020 एक अपवाद था जब खुदरा बिक्री बीएस-4 का स्थान बीएस-6 द्वारा लिए जाने के कारण बढ़ी थी।’’

उन्होंने कहा कि त्योहारी मौसम के खत्म होने और विवाह का मौसम शुरू होने से बिक्री में गति बनी हुई है।

पिछले महीने यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर तीन लाख इकाई के पार पहुंच गई। इसका कारण मॉडलों की बेहतर उपलब्धता, नए वाहन बाजार में आना और ग्रामीण इलाकों से मांग आना है।

पिछले महीने यात्री वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 3,00,922 इकाई रही है जो नवंबर 2021 में 2,48,052 इकाई थी। इसी तरह दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले महीने 24 प्रतिशत के उछाल के साथ 18,47,708 इकाई पर पहुंच गया। यह आंकड़ा नवंबर, 2021 में 14,94,797 इकाई रहा था।

नवंबर में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 79,369 इकाई रही। एक साल पहले समान महीने में यह 59,765 इकाई रही थी। नवंबर, 2022 में तिपहिया और ट्रैक्टर की बिक्री में क्रमश: 81 प्रतिशत और 57 प्रतिशत का उछाल आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट