देश की खबरें | वाहन पेड़ से टकराया, तीन लोगों की मौत और 15 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और बच्चों सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए।

शहडोल, सात जुलाई मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और बच्चों सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे जोरा गांव के पास हुई।

छत्तीसगढ़ के पंजीकरण नंबर वाली एमयूवी में 20 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

ब्योहारी पुलिस थाने के प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि वाहन सवार उत्तर प्रदेश के अयोध्या से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे, तभी वाहन पेड़ से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि गायत्री कवर, मालती पटेल और इंदिरा बाई नाम की तीन महिलाओं की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ब्योहारी के एक अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट