देश की खबरें | नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में सब्ज़ी विक्रेता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गोपीगंज इलाके में सब्ज़ी लेने निकली एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक सब्ज़ी विक्रेता को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भदोही (उत्तर प्रदेश), 14 जून जिले के गोपीगंज इलाके में सब्ज़ी लेने निकली एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक सब्ज़ी विक्रेता को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपीगंज क्षेत्र में 14 साल की किशोरी को परिजनों ने मंगलवार को बाज़ार से सामान लेने को भेजा था, मगर देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात घर पहुंची किशोरी ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। आज उसके परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में समीर नामक सब्जी विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि समीर पर आरोप है कि जब दोपहर के वक़्त किशोरी सामान लेने वहां पहुंची तो समीर उसे पास में एक घर के पीछे खंडहर में ले गया जहाँ उसने उससे बलात्कार किया। किशोरी काफी देर तक वहीं पड़ी रही।

उन्होंने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड