जरुरी जानकारी | वायसराय रिसर्च की रिपोर्ट के बाद वेदांता का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता लि. का शेयर बुधवार को तीन प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी वायसराय रिसर्च की रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर टूटा है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वेदांता लि. का शेयर बुधवार को तीन प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी वायसराय रिसर्च की रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर टूटा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योगपति अनिल अग्रवाल का खनन समूह ‘वित्तीय रूप से नाजुक स्थिति’ में है और उसे कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों के लिए गंभीर जोखिम की स्थिति बन गयी है।

वेदांता ने इन सभी आरोपों को ‘भ्रामक सूचनाओं पर आधारित और आधारहीन’ बताते हुए कहा कि इसके पीछे मकसद समूह को बदनाम करना है।

बीएसई में कारोबार के दौरान यह शेयर 7.71 टूटकर 421 रुपये पर आ गया। बाद में, इसने अपनी अधिकांश खोई हुई स्थिति वापस पा ली और 3.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 440.80 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह शेयर कारोबार के दौरान एक समय 7.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 420.65 रुपये पर आ गया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और अंत में यह 3.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 441.30 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,021.99 करोड़ रुपये घटकर 1,72,369.91 करोड़ रुपये रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज