जरुरी जानकारी | वेदांता का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 7,261 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 7,261 करोड़ रुपये रहा। अधिक खर्चों के कारण कंपनी का लाभ कम हुआ है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल वेदांता लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 7,261 करोड़ रुपये रहा। अधिक खर्चों के कारण कंपनी का लाभ कम हुआ है।

वेदांता ने बृहस्पतिवार एक बयान में यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष की 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 7,629 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, जनवरी-मार्च, 2021-22 की तिमाही में ‘अपवाद स्वरूप मिला भुगतान और एकबारगी कर वापसी’ से पहले उसका शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत बढ़कर 7,570 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में 5,105 करोड़ रुपये था।

वेदांता की आलोच्य तिमाही के दौरान परिचालन आय बढ़कर 39,342 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 27,874 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा कंपनी का खर्च भी बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बढ़कर 29,901 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 22,549 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\