जरुरी जानकारी | वेदांता का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत घटकर 3,132 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज खनन कंपनी वेदांता का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत घटकर 3,132 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से एल्यूमिनियम कारोबार सुस्त रहने से कंपनी का लाभ कम हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मई दिग्गज खनन कंपनी वेदांता का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत घटकर 3,132 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से एल्यूमिनियम कारोबार सुस्त रहने से कंपनी का लाभ कम हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

वेदांता ने इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 7,261 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसका राजस्व पांच प्रतिशत घटकर 37,225 करोड़ रुपये रहा, जो जनवरी-मार्च, 2022 में 39,342 करोड़ रुपये था।

वेदांता ने एक अन्य अधिसूचना में बताया कि निदेशक मंडल ने नवीन अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल को और पांच वर्ष के लिए बतौर निदेशक दोबारा नियुक्त किया है।

जहां नवीन कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के भाई हैं, वहीं प्रिया अनिल की बेटी हैं।

वेदांता का सकल कर्ज मार्च अंत में बढ़कर 66,182 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 51,109 करोड़ रुपये जबकि दिसंबर, 2022 में 61,550 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड