जरुरी जानकारी | वेदांता ओएफएस के जरिये हिंदुस्तान जिंक में 2.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने हिंदुस्तान जिंक में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 11 करोड़ शेयर यानी 2.60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नयी दिल्ली, 13 अगस्त दिग्गज खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने हिंदुस्तान जिंक में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 11 करोड़ शेयर यानी 2.60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
हालांकि, वेदांता ने ओएफस लाने की तारीख और इसके आधार मूल्य के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया।
वेदांता ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा, ‘‘वेदांता लिमिटेड के निदेशकों की अधिकृत समिति ने 13 अगस्त, 2024 को आयोजित अपनी बैठक में बिक्री पेशकश के जरिये हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के 11,00,00,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री को मंजूरी दी। यह एचजेडएल की जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 2.60 प्रतिशत है।’’
जून तिमाही के अंत में, वेदांता के पास हिंदुस्तान जिंक में 64.92 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि सरकार के पास 29.54 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
वेदांता अपने एल्युमीनियम, तेल एवं गैस, बिजली, आधार धातुओं और लोहा एवं इस्पात कारोबारों को अलग-अलग सूचीबद्ध इकाइयों में विभाजित करने की योजना बनी रही है। इस पहल का उद्देश्य पुनर्वित्त जोखिम और वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड से लाभांश पर निर्भरता को कम करना है।
वेदांता लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 3,606 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया। यह एक साल पहले की समान अवधि के 2,640 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 36.5 प्रतिशत अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)