जरुरी जानकारी | वेदांता रिसोर्सेज की नजर निवेश श्रेणी की रेटिंग पर, कर्ज घटाकर तीन अरब डॉलर करने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लंदन स्थित वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) निवेश श्रेणी की रेटिंग पाने का लक्ष्य बना रही है। इसके लिए कंपनी कर्ज को कम करने, अपनी भारतीय अनुषंगी कंपनी वेदांता लिमिटेड को अलग करने, मजबूत वृद्धि, परिचालन दक्षता और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन पर जोर दे रही है।

नयी दिल्ली, 10 जून लंदन स्थित वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) निवेश श्रेणी की रेटिंग पाने का लक्ष्य बना रही है। इसके लिए कंपनी कर्ज को कम करने, अपनी भारतीय अनुषंगी कंपनी वेदांता लिमिटेड को अलग करने, मजबूत वृद्धि, परिचालन दक्षता और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन पर जोर दे रही है।

वेदांता रिर्सोसेज अपने महत्वपूर्ण खनिजों, संक्रमण धातुओं, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए वित्त वर्ष 2026-27 तक अपने कुल कर्ज को मौजूदा पांच अरब अमेरिकी डॉलर से घटाकर तीन अरब डॉलर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मामले से अवगत एक व्यक्ति ने कहा कि वीआरएल ने हाल ही में हांगकांग और सिंगापुर में आयोजित निवेशक सम्मेलनों में बताया कि कंपनी अगस्त 2026 में देय अपनी उच्च ब्याज लागत वाले 55 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ऋण को पुनर्वित्त और पूर्व भुगतान करके तत्काल क्रेडिट रेटिंग में सुधार करना चाहती है।

सूत्र ने बताया कि वेदांता ने निवेशकों के समक्ष अपनी मजबूत आय, स्वस्थ मुक्त नकदी प्रवाह, मौजूदा विकास परियोजनाओं, मजबूत बहीखाते और भविष्य में कर्ज खत्म करने की योजनाओं का जिक्र किया।

निवेश-श्रेणी की क्रेडिट रेटिंग मिलने से कंपनी को अपनी वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस श्रेणी को संस्थागत निवेशकों के लिए एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। इससे कंपनी कम ब्याज दरों पर उधार ले सकेगी।

इस समय एसएंडपी, फिच और मूडीज ने वीआरएल को 'बी+' क्रेडिट रेटिंग दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी