जरुरी जानकारी | वेदांता रिसोर्सेज ने देशनी नायडू को नए विकास चरण के नेतृत्व के लिए पहला सीईओ नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खनन समूह वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) ने बुधवार को अपने नए विकास चरण का नेतृत्व करने के लिए देशनी नायडू को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी खनन समूह वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) ने बुधवार को अपने नए विकास चरण का नेतृत्व करने के लिए देशनी नायडू को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की भारतीय अनुषंगी कंपनी वेदांता लिमिटेड अंशधारकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य खोज करने के मकसद से अपने व्यवसायों को अलग कर रही है।

यह कंपनी के साथ नायडू का दूसरा कार्यकाल है।

अपने पिछले कार्यभार में, नायडू निकल और तांबा फर्म वेले बेस मेटल्स की सीईओ थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नायडू की नियुक्ति 20 जनवरी, 2025 से प्रभावी है।

वह वर्ष 2014 से वर्ष 2020 तक वेदांता के साथ थीं देशनी के पास विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और विविध धातुओं और खनिजों में संसाधन व्यवसाय में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स