जरुरी जानकारी | वेदांता समूह के जनकल्याण प्रभाग ने पशु कल्याण परियोजना के लिए हरियाणा सरकार से हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह के जनकल्याण प्रभाग अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने 100 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि से पशु कल्याण परियोजना शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ एक समझौता किया है।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल वेदांता समूह के जनकल्याण प्रभाग अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने 100 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि से पशु कल्याण परियोजना शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ एक समझौता किया है।

यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुरू होगा और बाद में अन्य राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा।

एक बयान में कहा गया है, ‘‘अनिल अग्रवाल फाउंडेशन... ने अपनी तरह की पहली पशु कल्याण परियोजना शुरू करने के लिए टीएसीओ-द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (पशु देखभाल संगठन) शुरू करने की घोषणा की है।’’

नई पहल के तहत अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई क्षेत्रों में पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को समर्थन और मजबूत करने की योजना बनाई है।

टीएसीओ एक त्रिस्तरीय संरचना होगी जो पशु कल्याण में वैश्विक मानक बनाने का काम करेगी।

एक प्रस्तावित बहु-विशिष्ट पशु चिकित्सा अस्पताल- मुख्य रूप से उन्नत पशु स्वास्थ्य देखभाल, निवारक पशु चिकित्सा देखभाल, निदान, मोबाइल आपातकालीन देखभाल इकाइयों, आदि पर ध्यान केंद्रित करेगा।

वेदांता लिमिटेड की गैर कार्यकारी निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा, ‘‘टीएसीओ का लक्ष्य वैश्विक और राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों और ज्ञान भागीदारों के सहयोग से जानवरों की भलाई के लिए एक स्थायी और मापनयोग्य पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है।’’

फाउंडेशन ने अगले पांच वर्षों में ग्रामीण भारत के समग्र विकास और पशु कल्याण के लिए 5,000 करोड़ रुपये की सामाजिक आर्थिक विकास रूपरेखा तैयार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\