जरुरी जानकारी | वेदांता को कर्नाटक में लौह अयस्क खदान मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता लिमिटेड ने नीलामी प्रक्रिया के जरिये कर्नाटक में एक लौह अयस्क खदान हासिल की है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई वेदांता लिमिटेड ने नीलामी प्रक्रिया के जरिये कर्नाटक में एक लौह अयस्क खदान हासिल की है।

वेदांता लिमिटेड ने बुधवार को बीएसई को दी गई सूचना में बताया कि कंपनी जंथाकल लौह अयस्क खदान के लिए आयोजित नीलामी में प्रमुख बोलीदाता बनकर उभरी।

कर्नाटक के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने उक्त ब्लॉक के संबंध में खनन लाइसेंस प्रदान करने को पिछले साल नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं।

कंपनी ने लौह अयस्क ब्लॉक के खनन लाइसेंस हासिल करने को नीलामी में हिस्सा लिया।

यह खदान अन्वेषण के जी3 या प्रारंभिक स्तर पर है। इस ब्लॉक का कुल क्षेत्रफल 71.16 हेक्टेयर है।

वेदांता ने कहा, ‘‘ कर्नाटक सरकार इस खदान का खनन लाइसेंस तभी देगी, जब कुछ शर्तें पूरी हो जाएंगी। इनमें जरूरी बैंक गारंटी का भुगतान करना, निविदा के सभी नियम एवं शर्तें मानना, अलग-अलग सरकारी विभागों से सभी आवश्यक मंजूरी/अनुमति लेना और इस मामले से जुड़े सभी जरूरी समझौते/काम पूरे करना शामिल होगा।’’

वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)